“किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, बहाना नहीं चलेगा” – संजय भूषण पांडेय..जिपं अध्यक्ष का खरीदी केंद्र में गुस्सा फूटा..मानक धान रिजेक्ट करने पर तहसीलदार व कर्मचारियों की लगी क्लास..
सारंगढ़।
किसानों की सालभर की खून-पसीने की मेहनत को मंडी कर्मचारियों की मनमानी से बेकार किए जाने का मामला सामने आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम दानसरा धान खरीदी केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने देखा कि गुणवत्ता में पूरी तरह सही होने के बावजूद किसानों का धान बेवजह रिजेक्ट किया जा रहा है, तो मौके पर ही उन्होंने तहसीलदार और खरीदी केंद्र प्रबंधन की कड़ी क्लास लगा दी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने पाया कि कई किसानों का धान सरकार द्वारा निर्धारित मानक मापदंडों पर पूरी तरह खरा उतर रहा था, इसके बावजूद कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा था और खरीदी से मना किया जा रहा था। इस पर जिपं अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि “किसान अपनी उपज बेचने के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगा, यह उसका अधिकार है।”
तहसीलदार को सख्त निर्देश : खुद निगरानी में कराएं खरीदी-
संजय भूषण पाण्डेय ने मौके पर ही तहसीलदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं उपस्थित रहकर खरीदी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो धान मानक मापदंडों पर सही है, उसकी तुरंत तौलाई शुरू की जाए और किसी भी तरह की बहाना-बाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“किसानों की मेहनत का अपमान नहीं सहेगा प्रशासन”-
जिपं अध्यक्ष ने खरीदी केंद्र कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत का अपमान करने वाली कार्यशैली तुरंत सुधारी जाए। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाना अनिवार्य है।
“हम हर समय अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं”-
किसानों का पक्ष लेते हुए संजय भूषण पाण्डेय भावुक और कड़े शब्दों में बोले—
“किसान सालभर मेहनत करता है तब जाकर फसल घर आती है। अगर मंडी में उसे परेशान किया जाएगा, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। हम हर समय अपने अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं और उनके हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे।”
मंडी में मचा हड़कंप, दोबारा शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी-
अध्यक्ष के इस सख्त रुख के बाद खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी केंद्र से दोबारा किसानों को परेशान करने या मानक धान को रिजेक्ट करने की शिकायत मिली, तो वे शासन-प्रशासन के उच्च स्तर पर शिकायत कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
