सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के आदेशानुसार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत की गई। धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और अधिकांश किसानों ने अपना धान विक्रय कर दिया है।
जिला खाद्य अधिकारी जी.के. कुर्रे ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या 89,180 है। इनमें से 80 हजार से अधिक किसानों द्वारा अब तक लगभग 4,18,985.52 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा जिले को 4,90,495.00 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में कुल 86 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 65 सहकारी समितियां शामिल हैं।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत किसानों का कुल रकबा 92,167.795 हेक्टेयर है। 22 जनवरी की स्थिति में 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने धान का विक्रय कर लिया है, वहीं 93 प्रतिशत रकबा से धान की खरीदी पूर्ण हो चुकी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 85 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। शेष किसानों से भी शीघ्र धान विक्रय कराए जाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
प्रशासन का दावा है कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




