भिलाई। भिलाई में बीती रात कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या कर दी गई। सूरज भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक-2 से पार्षद थे। घटनास्थल नगर निगम के हथखोज क्षेत्र में घर के पास ही मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है। परिजनों ने बताया कि अक्सर शाम को सूरज सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास जाया करते थे। घटना सोमवार रात की है। परिजनों को हमला की सूचना मिलने पर उन्हें नजदीकी बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक पार्षद सूरज के चेहरे पीठ और कंधे पर किसी ने नुकीले धारदार चीज के निशान हैं। सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
अभी तक हत्या के कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि सूरज कल रात जिन व्यक्तियों के साथ यहां आए थे। उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया, ऐसे में किसी साजिश की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
