रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया था।

इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है । सोमवार को ठंड में थोड़ी कमी आई थी, ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि, अब प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं मौसम विभाग ने कुछ दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने, छत्तीसगढ़ की रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर और बलरामपुर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी यानी मंगलवार को राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
