सारंगढ़ । जिला पंचायत की सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संतोषी देवी खटकर ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि – यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जिले में विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं । उन्होंने बताया कि – जिला अस्पताल, संयुक्त कार्यालय, एसडीएम एवं तहसील भवन, 100 बिस्तर अस्पताल, सड़क मरम्मत तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं,वृद्ध जनों के लिए आशा निकेतन, युवाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, खेलभांठा मैदान का उन्नयन तथा यातायात व्यवस्था में सुधार से नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि – सरकार का लक्ष्य जनकल्याण और समग्र विकास है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




