रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था

वित्त विभाग की ओर से शासन के समस्त विभागों के लिए जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन के तमाम कर्मचारियों को 1 सितम्बर, 2025 से सातवें वेतनमान में 55% की दर से तथा छठवें वेतनमान में 252% की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत प्रदान किया जाएगा. इसके साथ यह भी निर्देशित किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी. इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा. उक्त निर्धारित महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान माह जनवरी, 2026 से देय होगा.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
