मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन रिस्क किसी भी तरीके का एक-दो दिन मत लीजिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, लेकिन थोड़ा सा अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखिए। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में सुधार, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी थोड़ी अभी बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी हो गई और व्यापार भी आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।
कर्क राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। थोड़ा सा भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार खासकर बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- धनदायक समय। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश अभी मत करिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। भाग्यदायक समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार अच्छा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता बड़ी आसानी से हो जाएगी और समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान अच्छा और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
