सारंगढ़ । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का 9 वां दीक्षांत समारोह 12 जनवरी 26को अभा तकनीकी शिक्षा परिषद परिसर, नई दिल्ली में गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। इस दीक्षांत समारोह में 460 से अधिक पीएचडी शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । समारोह में मा.उपराष्ट्रपति सीपी. राधा कृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर जेएनयू के चांसलर कंवल सिब्बल, कुलपति प्रो. शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित, वरिष्ठ प्राध्यापकगण, शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में डॉ. रश्मि मौर्य को जेएनयू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपनी पीएचडी जेएनयू के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के अंतर्गत स्थित अफ्रीकी अध्ययन केंद्र से पूर्ण की है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रश्मि मौर्य ने इससे पूर्व वर्ष 2018 में जेएनयू से एमफिल की उपाधि भी सफलता पूर्वक अर्जित की थी। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात डॉ. रश्मि मौर्य ने इस शैक्षणिक उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, परिवारजनों एवं मित्रों को देते हुए कहा कि – उनके निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं हो पाती। वर्तमान में डॉ. रश्मि मौर्य शा. लोचन प्रसाद पांडेय स्ना. महाविद्यालय, सारंगढ़ में स. प्राध्या. के पद पर पदस्थ हैं तथा शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं। वे श्री ध्रुव मौर्य की धर्मपत्नी हैं ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
