बलरामपुर जिले में धान खरीदी के लिए कुल 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसी कड़ी में धान खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है।

जांच के दौरान धंधापुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को हटा दिया है। साथ ही, इन केंद्रों पर नए खरीदी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
धान खरीदी में बड़ा एक्शन
जिले में अब तक लगभग 16 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बावजूद धंधापुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्रों से लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में इन केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने दोनों खरीदी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया, ताकि आगे की धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




