बिलाईगढ़ । एआईसीसी एवं छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देशन में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया । कार्यक्रम ताराचंद देवांगन के नेतृत्व , जिलाप्रभारी आलोक चंद्राकर व मनरेगा बचाव संग्राम के जिला समन्वयक विकास शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय बिलाईगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन के दौरान जय जवान जय किसान का नारा देने वाले प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हें नमन किया गया। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र सरकार के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें काम की गारंटी, मज़दूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी, मनरेगा के तहत काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली तथा न्यूनतम मज़दूरी 400 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि – केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना लगातार कमजोर की जा रही है, जिससे ग्रामीण गरीब, मजदूर एवं किसान वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा से जुड़े श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने उक्त आंदोलन को सांकेतिक आंदोलन बताया कहा कि – यह उपवास करके सांकेतिक रूप से हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की धारा प्रवाह और तार्किक भाषण ने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया । सारंगढ़ से जिपं सदस्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि – यह आंदोलन लंबे समय तक क्रमानुसार चलेगी और हम मनरेगा श्रमिकों ग्रामीण और आम जनता को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवत साहू, जिपं सदस्य विनोद भारद्वाज, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष दिलीप अनंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
