सारंगढ़–बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ शासन ने बरमकेला स्थित अपेक्स बैंक शाखा में हुए लगभग ₹9.91 करोड़ के बड़े गबन मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 8 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। किसानों के हितों से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में शासन द्वारा भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार करते हुए विशेष जाँच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा 20 नवंबर 2025 को गठित इस उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल में मंजू महेन्द्र पांडे, उप आयुक्त सहकारिता (जिला जांजगीर–चांपा), व्यासनारायण साहू, सहायक आयुक्त सहकारिता (जिला रायगढ़) तथा मेसर्स पीयूष पी. जैन एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म, भिलाई को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जाँच में सामने आया है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी.आर. वाघमारे सहित कुल 8 अधिकारी, कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग स्टाफ ने 887 किसानों के केसीसी खातों में हेरफेर कर ₹9,91,20,877.69 की राशि का गबन किया। इस संबंध में थाना बरमकेला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष जाँच दल तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, ताकि गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके। छत्तीसगढ़ शासन किसानों के हितों की रक्षा करने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
