सारंगढ़। सारंगढ़ जिला मुख्यालय से मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दो वृद्ध महिलाएं भटकते हुए अंततः अपने पुराने आसियाने सियान सदन पहुंच गईं। जमुना सारथी और कुंती वैष्णव नामक ये दोनों वृद्ध महिलाएं इस दुनिया में अपना कोई आगे-पीछे नहीं रखतीं।
जानकारी के अनुसार, ये दोनों प्रांजल फाउंडेशन द्वारा संचालित सियान सदन में निवासरत थीं। जुलाई 2025 में किसी कारणवश वे वहां से चली गईं। उनका कहना है कि इसके बाद वे सारंगढ़ नगर स्थित आशा निकेतन में रह रही थीं, लेकिन वहां से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद भटकते-भटकते वे पुनः सियान सदन पहुंचीं।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इन दोनों असहाय वृद्ध महिलाओं को आशा निकेतन से किसने और किन परिस्थितियों में बाहर किया? यह प्रश्न अब चर्चा का विषय बन गया है।
वहीं, सियान सदन की सामाजिक कार्यकर्ता एवं संचालिका श्रीमती हीरा देवी निराला ने दोनों वृद्ध महिलाओं की वापसी पर आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें फिर से अपने सियान सदन में आश्रय प्रदान किया। सियान सदन वृद्ध आश्रम सारंगढ़ जिले में अपने आप में एक अलग पहचान रखता है, जहां वृद्धजनों को परिवार के सदस्य की तरह सम्मानपूर्वक जीवन यापन का अवसर मिलता है।
सियान सदन की सकारात्मक सोच, मानवीय संवेदना और समाजसेवी कार्यों की हर ओर सराहना की जा रही है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
