राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से पहले सामने आया वेडिंग कार्ड, आज लेंगे सात फेरे….जानिए क्या रहेगा ख़ास..
राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ जन्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बीते दिनों दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन हुई जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब इस कपल का वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है।
जैसा कि सभी जानते हैं, बॉलीवुड स्टार कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई बीते रात चंडीगढ़ में हुई। इस स्टार कपल की सगाई की इनसाइड तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इस बीच इस कपल का वेडिंग इन्विटेशन कार्ड भी सामने आ गया है। इसमें इनकी शादी की तारीख और वेन्यू लिखा नजर आ रहा है। नीले रंग के इस कार्ड में लिखा है, ‘राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं।’
बताते चलें कि इसे एक्टर के एक फैन पेज द्वारा ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है, जो उनके चाहने वालों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों एक्टर द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर प्रोपोज करना और अंगूठी पहनाना भी प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा था। बताते चलें कि दोनों की सगाई में व्हाइट कलर की थीम रखी गई थी। वहीं सभी मेहमान भी व्हाइट ड्रेस में ही नजर आए। सगाई के दौरान दोनों ही एक दूसरे के लिए घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते दिखाई दिए।
दोनों के इस रोमांटिक अंदाज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इनके ग्रैंड वेडिंग की झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 15 नवंबर को यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और फिर मंगलवार को एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।
राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
