सारंगढ़। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने सारंगढ़ मीडिया हाउस के शुभारंभ पर अपने उदबोधन मे मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया केवल समस्याओं और कमियों को उजागर करने तक सीमित न रहे, बल्कि शासन और सरकार की सकारात्मक पहल, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यों को भी ईमानदारी से जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और सकारात्मक समाचार समाज में विश्वास एवं आशा का संचार करते हैं।
उन्होंने मीडिया हाउस टीम से अपेक्षा जताई कि वे सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी निर्णयों को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आलोचना आवश्यक है, लेकिन संतुलन और तथ्यपरकता बनाए रखना मीडिया की जिम्मेदारी है।

मीडिया और सरकार का उद्देश्य जनता का हित – सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव ने मीडिया और सरकार के आपसी संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया और सरकार दोनों का उद्देश्य जनता का हित है। मीडिया जहां जनभावनाओं की आवाज बनता है, वहीं सरकार उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया और सरकार के बीच संवाद, पारदर्शिता और परस्पर सम्मान अत्यंत आवश्यक है। मीडिया यदि तथ्यों के साथ सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाए, तो शासन-प्रशासन को भी अपने कार्यों में सुधार और गति लाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों ने भी अपने विचार साझा किए और निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

