सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिले में नया “सारंगढ़ मीडिया हाउस” नामक मीडिया कार्यालय का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़ी टीमों की भागीदारी रहेगी।

17 चैनल का संयुक्त कार्यालय सारंगढ़ मीडिया हाउस-
यह नया मीडिया हाउस एक स्थानीय समाचार और रिपोर्टिंग कार्यालय है, जो की 17 चैनल का एक साझा कार्यालय होगा जिसका उद्देश्य क्षेत्र में समाचार, रिपोर्ट, वीडियो कवरेज और मीडिया से जुड़ी सेवाएँ प्रदान करना है। इस तरह का संगठन स्थानीय घटनाओं, जनहित के मुद्दों और सामाजिक गतिविधियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने में मदद करेगा।
मुख्य उद्देश्य:
स्थानीय न्यूज़ रिपोर्टिंग का विस्तार कर प्रिंट और डिजिटल मीडिया गतिविधियों को एक साथ लाना,पत्रकारों और रिपोर्टरों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना इत्यादि।
महत्व-
सारंगढ़ मीडिया हाउस के शुभारंभ से स्थानीय स्तर पर समाचार कवरेज, जनहित के मुद्दों की रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया की उपलब्धता में वृद्धि की उम्मीद है, जिससे जनता तक विश्वसनीय जानकारी अधिक सटीक और तेज़ पहुँच सकेगी।
- एफआईआर से नाम हटाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार… - August 1, 2026
- कश्मीर आतंकी हमले में जिले के लाल की शहादत, परिवार से मिले कलेक्टर-एसपी… - August 1, 2026
- सारंगढ़:पुराने कपड़ों से नई उम्मीद, सेवा भारती बनी जरूरतमंदों का सहारा… - August 1, 2026




