सारंगढ़ – बिलाईगढ़ । महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को लेकर जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) ऑपरेशन अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित किया है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में चल रहे इस अभियान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई यह कार्ययोजना जनहित में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। उनकी दूरदर्शी सोच और सख्त मॉनिटरिंग के चलते अभियान पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाया जा रहा है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय की टीम पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ऑपरेशन से पूर्व जांच, परामर्श, स्वच्छता और ऑपरेशन पश्चात देखभाल तक हर स्तर पर मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही कारण है कि महिलाओं का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरमकेला विकासखंड में प्रत्येक सोमवार जांच और मंगलवार को ऑपरेशन, बिलाईगढ़ में बुधवार-गुरुवार तथा सारंगढ़ में शुक्रवार-शनिवार को सेवाएं दी जाएगी हैं। प्रत्येक शिविर में अधिकतम 7 केसों की सीमा तय कर गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। यह अभियान न सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों को भी मजबूती प्रदान करेगा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल की सक्रियता, प्रतिबद्धता और जनहितैषी सोच ने इस योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जिले में यह अभियान स्वास्थ्य प्रशासन की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरा है।

- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




