सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे भी साथ में थे। कलेक्टर ने वहां के रसोई और परिसर के साफ सफाई, बच्चों के लिए मच्छरदानी, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बच्चों से पढ़ाई के बारे में बातचीत किया। बालिकाओं से कलेक्टर ने आगामी परीक्षा की तैयारी के संबंध में क्या रणनीति बनाएं इसकी जानकारी लेते हुए उनके कोर्स के बारे में पूछताछ किया। बालिकाओं ने अपनी तैयारी के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता और भोजन की क्वालिटी, स्वाद के संबंध जानकारी लिया। इसके साथ ही डॉक्टर के द्वारा रुटीन चेकअप की भी जानकारी लिया। उन्होंने हीमोग्लोबिन और सिकलिन जांच करने के लिए भी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को निर्देश दिया कि बालिकाओं को सभी विभागीय सुविधा हमेशा प्रदान करते रहें।

कलेक्टर के निर्देश पर, हरदी छात्रावास में बच्चों को मिला खेल सामग्री
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा विगत रविवार को हरदी के छात्रावास का निरीक्षण करने पर वहां खेल सामग्री की बच्चों ने मांग किया था, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराया गया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




