सारंगढ़ / सारंगढ़ बस स्टैंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस सारंगढ़ व उलखर कोसीर एवं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। उक्त जयंती के अवसर पर कांग्रेसियो ने उनके छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की व उन्हें नमन किया। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सुनीता विष्णु चंद्रा कोसीर अध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, राधे जयसवाल ब्लॉक महामंत्री, राकेश पटेल जेल समदर्शक,विनोद भारद्वाज अनुजाति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष, राजकमल अग्रवाल जिला महासचिव युवा कांग्रेस,अरुण निषाद नगर कार्यालय प्रभारी, शाहजहां खान आदि कांग्रेस जन ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
