कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कवर्धा में बड़ी कार्रवाई की गई है. UP से छत्तीसगढ़ के दुर्ग धान को लेकर आ रहे तस्कर पकड़े गए. मिली जानकारी के मुताबिक मां गायत्री राइस मील उत्तरप्रदेश से 255.80 क्विंटल धान (700 बोरी) धान लेकर आ रहे थे, जिसकी कीमत 8,95,300 है. मौके से ट्रक और धान को जब्त कर लिया गया है. ट्रक में दुर्ग के सीरसा में खपाने की तैयारी थी. पोलमी नाका के पास वाहन चालक संतोष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया, जो उत्तरप्रदेश के चित्रकुट का रहने वाला है. पंडरिया नायब तहसीलदार ने धान को जब्त किया है. बड़े शातिर तरीके से 700 बोरी धान को लाया जा रहा था, लेकिन अफसरों के आगे चोरी पकड़ी गई.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
