जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में बस्तर पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। बोधघाट थाने की पुलिस ने दो आरोपियों से लगभग 10 किलो 400 ग्राम गांजा तेल/हशीश तेल बरामद किया है।

बरामद तेल की कीमत करीब 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने फिलहाल NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सीताराम कुलदीप और रामचंद्र माड़ी दुपहिया वाहन के जरिए गांजा तेल की तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपी उड़ीसा राज्य के कोरापुट जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मलकानगिरी (उड़ीसा) से यह गांजा तेल लेकर दरभा-केशलूर होते हुए हैदराबाद जा रहे थे।
हैदराबाद के बाद आरोपी गांजा तेल की सप्लाई मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में करने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गीदम नाका, सरगीपाल रोड, रेलवे साइडिंग के पास दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

