कई बार घर में हरी सब्जियां खत्म होती है और हमें फटाफट खाने के लिए सब्जी बनानी होती है। इस दुविधा में कम समय में बन जाने वाली बेसन की भुर्जी की रेसिपी जरूर जान लें। जो आपको झटपट खाना बनाने में मदद करेगी।

और, सबसे बड़ी बात क इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो बस नोट कर लें बेसन की भुर्जी बनाने की रेसिपी।
बेसन भुर्जी की सामग्री
एक कप बेसन
सौंफ एक चम्मच
कसूरी मेथी एक चम्मच
तेल एक चम्मच
धनिया दरदरा पिसा हुआ
जीरा
कलौंजी आधा
हींग एक चुटकी
एक प्याज बारीक कटा हुआ
बारीक कटा लहसुन
बारीक कटा अदरक
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा टमाटर
हल्दी
नमक स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर
चाट मसाला एक चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
बटर एक चम्मच
नींबू का रस
बेसन की भुर्जी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले बेसन को पैन में डालकर भून लें। इसके साथ जीरा और कसूरी मेथी को भी मिक्स कर लें।
बेसन को भूनकर बाउल में निकालें और पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें।
पैन में तेल गर्म करें और उसमे जीरा, मेथी, सौंफ डालकर भूनें और बारीक कटा प्याज भी डाल दें।
जब प्याज भुन रहा हो तो बीच में हल्दी पाउडर डाल दें।
फिर कटे हुए टमाटर के साथ लाल मिर्च और भुना जीरा डालें।
साथ में गरम मसाला डालकर नमक डालें और सारी मसाले को भून लें।
जब टमाटर पक जाए तब हरी मटर और बेसन का घोल डालकर चलाए और ढंक दें।
कुछ ही देर में बेसन पानी सोखकर पैन में जम जाएगा।
तब ढक्कन हटाकर उसे चलाएं और मिक्स करें।
ऊपर से हल्का भुना जीरा, चाट मसाला और हरी धनिया की पत्ती डालें।
स्वाद के लिए थोड़ा सा बटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए सुखाएं और फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
बस तैयार है रोटी या पराठे से खाई जा सकने वाली मजेदार बेसन की भुर्जी।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
