छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 2 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। वकील, पीड़ित महिला का केस लड़ रहा था उसे दौरान उससे प्यार करने लगा।

इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट की और इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पति से तलाक कराया
महिला की पहले शादी हो चुकी थी। उसका पति से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसने कोर्ट में केस किया था। इस दौरान महिला केस के संबंध में वकील से मुलाकात करती थी। केस लड़ते-लड़ते वकील को महिला से प्यार हो गया। उसने महिला का उसके पति से तलाक कराया। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। वकील ने महिला से वादा किया कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी करेगा।
महिला से कहा पत्नी से विवाद है
वकील ने महिला से कहा कि उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता है। इसलिए उससे तलाक लेकर दोनों शादी करेंगे। बाद में वकील ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
क्या बताया पीड़ित महिला ने
पीड़ित महिला सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। आए दिन झगड़ा होता था। इसलिए उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी। केस लड़ने के लिए महिला ने वकील से संपर्क किया। बाद में उसके पति से उसका तलाक हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि, केस के सिलसिले में वह वकील से मिलने जाती थी। वकील ने उससे दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार किया। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का वादा किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि वकील ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी के लिए कहा तो वह मारपीट करने लगा और शादी से इंकार कर दिया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
