छत्तीसगढ़ में आज से मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। राज्य में मोंथा तूफान का असर खत्म होने के बाद ठंड का दौर शुरु हो गया है। कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से राज्य का मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
कुछ इलाकों में बदलाव की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम शुष्क रहेगा वहीं तापमान में गिरावट के कारण ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी ठंडक बढे़गी। हालांकि विभाग ने कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है लेकिन किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग ने कहा कि राज्य में चक्रवात मोंथा का प्रभाव खत्म हो गया है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिस कारण से प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम
पिछले 24 घंटों में राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला। राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ठंडी हवाएं दिखाएंगी असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
रात में बढ़ेगी ठंड
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान रात का न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 4 नवंबर से प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। शुष्क मौसम का जिसका मतलब है कि दिनभर धूप खिली रहेगी।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
