हम सुबह के नाश्ते में क्या खाते हैं इसका सीधा असर हमारे पूरे दिन पर पड़ता है. अगर हम सुबह कुछ अच्छा खाते हैं तो हमारे शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है और साथ ही आप अंदर से खुश भी रहते हैं.
आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो एक ही तरह का ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो चुके हैं. आज हम आपको एक बेहद ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना काफी आसान है और यह परिवार के सभी सदस्यों को काफी ज्यादा पसंद भी आता है. आज हम जिस रेसिपी के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बेसन ओट्स पैनकेक है. यह न केवल खाने में लाजवाब है बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
बेसन ओट्स पैनकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
बेसन – 1 कप
ओट्स पाउडर – आधा कप, आप चाहें तो ओट्स को ग्राइंडर में पीस भी सकते हैं
दही – एक चौथाई कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक का पेस्ट – आधा टीस्पून
हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून या फिर ऑप्शनल
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार घोल बनाने के लिए
तेल – सेंकने के लिए
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई
बेसन ओट्स पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और ओट्स पाउडर डालें और इसमें दही, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अदरक का पेस्ट डालें. धीरे-धीरे पानी डालकर एक स्मूद और थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें.
इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें और इस बात का ख्याल रखें कि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
इसके बाद पैन पर घोल का एक लड्डू डालें और हल्का गोल फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर सेंकें और जब यह एक साइड से गोल्डन हो जाए, तो पलटकर दूसरी साइड भी सेंक लें. दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन होने पर इसे प्लेट में निकाल लें.
गर्मागर्म बेसन ओट्स पैनकेक को ग्रीन चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ परोसें.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
