जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोतरा का पंचायत भवन बदहाल हो चुका है। आज भी उसी जर्जर भवन में भय के साए में बैठकर पंचायत के सभी कार्य किए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत कोतरा के पंचायत भवन की स्थिति इतनी बदहाल हो चुकी हैं कि दीवारों में दरार से आरपार देखा जा सकता है। ग्राम पंचायत में लगे फर्श टूट गये हैं और छत से भी सीमेंट, गिट्टी, रेती गिर कर सरिया बाहर नजर आ रहे हैं। भवन का देखभाल नहीं होने के अभाव में गंदगी के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि इस भवन में जहरीले सांप बिच्छू व काई प्रकार की जहरीले कीड़े मकोड़े जैसे जीव रोजाना देखे जाते हैं। पंचायत कार्यों से मजबूरी में ग्रामीण और पंचायत के जनप्रतिनिधि कार्यरत ग्रामीण कर्मचारियों को हमेशा डर बना रहता है कि कहीं यह भवन अचानक से अपने ऊपर गिर ना जाए, बावजूद इसके ना तो प्रशासन की ओर से और ना ही ग्राम पंचायत विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से किसी भी प्रकार का समस्या का हाल अभी तक नहीं किया गया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
