मोबाइल की लत बच्चों पर इस कदर हावी है कि वह किसी भी हद तक जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

जहां मोबाइल चलाने से मना करने से आक्रोशित 10वीं कक्षा की छात्रा ने किटनाशक पी लिया
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव का है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा (15 वर्षिय) को उसके पिता ने जब मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा तो उसे डांट लगा दी. मोबाइल छोड़कर पढ़ने के लिए कहा. इस बात से गुस्साई नाबालिग ने खेतों में डालने के लिए घर पर रखे गए किटनाशक दवाई (जहर) का सेवन कर लिया.
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां समय पर उपचार होने से उसकी जान बचा ली गई. डाक्टरों ने जानकारी दी कि छात्रा खतरे से बाहर हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
