सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिले में इस वर्ष अच्छी वर्षा (जो पिछले 10 वर्षों के औसत वर्षा से अधिक) होने से किसानों में रासायनिक खाद का मांग बढ़ा, जिसके लिए जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले में रासायनिक खाद की 93.68 प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिसमें यूरिया लक्ष्य के विरुद्ध 96.17 प्रतिशत भण्डारण किया जा कर 12369.551 मे.टन सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण किया जा चुका है। जिले के 31 समितियों में लक्ष्य से अधिक यूरिया का भण्डारण वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान में 25 समितियों में यूरिया का मांग है जिसे आगामी सप्ताह में रेक लगने की संभावना है जिससे रासायनिक खाद यूरिया का भण्डारण किया जायेगा। गतवर्ष आज दिनांक की अवधित में 22664.784 मे.टन रासायनिक खाद वितरण किया गया था जिसकी तुलना में इस वर्ष 22745.618 मे.टन रासायनिक खाद अधिक मात्रा में वितरण किया जा चुका है। समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने से किसानों को उनकी फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसे फसलों की उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने समय-समय पर परीक्षण हेतु नगुना लिया जा रहा है जिले में अब तक 55 रासायिनक खाद का नमुना परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। जिसमें अबतक 24 परिणाम प्राप्त हुआ है। जिसमें 22 नमुने मानक पाये गये तथा 2 नमुने अमानक पाया गया।

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

