बरमकेला: माह सितम्बर का राशन वितरण शुरु हो गया है। वही बरमकेला के ग्राम पंचायत बोंदा में दो दिन पहले चावल बांटने के लिए राशन विक्रेता मंगल दास पहुंचा था। ऐसे में स्थानीय राशन हितग्राहियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। हो – हंगामा को देखकर राशन दुकान को बंद करना पड़ा। अब हितग्राहियों की नाराजगी को शांत कराने के लिए सरपंच, रोजगार सहायक ब विक्रेता के द्वारा बचे हुए तीन महीने का चावल को बांटने की शुरुआत की गई ।

बता दे कि ग्राम पंचायत बोंदा के उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत सचिव के अधिन था और तत्कालीन विक्ंता नित्यानंद थनापत के द्वारा चावल वितरण में भारी गड़बड़ी करते हुए माह जून, जुलाई ब अगस्त का एक मुश्त चावल को 60 – 70 हितग्राहियों का फिंगर प्रिंट लेकर चावल देने में आनाकानी कर रहा था। इसी बीच छात्रावास बोंदा के आनोटित चावल में भी हेराफेरी की शिकायत एसडीएम को हुई। इसके बाद राशन दुकान को फंचायत सचिव से हटाकर एक महिला स्व सहायता समूह को
दिया गया । माह सितम्बर का राशन वितरण करने की तैयारी किया गया था । लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ऐसे में – अब जिन हितग्राहियों को तीन महीने का | राशन सामग्री नहीं मिला था उन्हें बुलाकर | तीन महीने का एक मुश्त चावल बांटा जा | रहा है। सोमवार को 47 राशन कार्ड धारकों को चावल बाटा जा चुका था। | फिलहाल बचे हुए चावल वितरण कराने | के लिए सरपंच गांवर्धन निषाद, रोजगार सहायक उमेश पटेल व अन्य डटे रहे।

कुछ ग्रामीणों ने जताया विरोध
तीन महीने का राशन न मिलने की शिकायत जोर पकडता देख पंचायत पदाधिकारियों ने रविवार शाम को चावल बोरियों को ट्रैक्टर में लादकर हितग्राहियों के घरों तक पहुंचे थे, लेकिन डीपापारा मोहल्ला के जोकुल प्रसाद पटेल, दुष्यंत पाणिग्राही, मोहन निषाद, श्याम सुंदर पाणिगाही आदि ने चावल लेने से इंकार कर दिया और कहा कि चावल का वितरण किसी सक्षम अधिकारी के मौजूदगी में ले। साथ ही पंचायत सचिव सुनील तिवारी को हटाने की मांग कर रहे है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
