सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छोटे खेरा क आदिवासी युवक के साथ छपोरा के मुर्गीदाना विक्रेता सुनील चंद्रा, गोलू साहू और विकाश के द्वारा ट्रक फंसने की बात को लेकर विवाद में गाली गलौच कर अपहरण करते हुए जमकर मारपीट करने की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(3), 296,3(5), 351(2) के तहत अपराध किया पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नरेश सिदार पिता गणेशराम सिदार उम्र 29 वर्ष साकिन छोटे खैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ0ग 0 का रहने वाला है उसने बताया कि एक वर्ष पुर्व से छपोरा निवासी सुनील चंद्रा का ट्रक चालक हूं। दिनांक 31.07.2025 के करीब 03 बजे रात्रि को मुर्गी दाना लेकर रेगड़ा जा रहा था उसी बीच रात्रि में उसका ट्रक रेगड़ा के पहले रोड किनारे फंस गया तब वह दिनांक 01.08.2025 को मोबाईल से उसके मालिक सुनील चंद्रा को बताया। सुनील चंद्रा को बताने के बाद वह दाना को खाली कराकर पुनः सुनील चंद्रा को इसके सबंध में जानकारी दिया और कुछ समय बाद रात में उसका वाहन मालिक
सुनील चंद्रा आया और यही पर रहो बोलकर चला गया।

दिनाक 08.08. 2025 को फोन करके बताया की रक्षा बंधन है वह घर जाने वाला हूँ आप किसी को भेज दो उतना में ठीक है बोला और नरेश सिदार वापस घर आ गया। रक्षा बंधन के दो दिन बाद पुनः गया तो सुनील चंद्रा मिला और बोला कि तुम जबरजस्ती वाहन को फंसा दिये हो कहकर गाली गलौच किया तब नरेश सिदार डर से घर वापस आ गया। दिनांक 02.09. 2025 के करीब 03:50 बजे शाम को सुनील चंद्रा एवं उसके साथी गोलू साहू, विकाश आये ओर नरेश सिदार को सुनील चद्रा बोला कि जो हुआ हो गया उसे भूल जाओ और मेरे ट्रक को फिर से चलाओ बोला गया। फिर नरेश ठीक है बोलकर उनके साथ उनक॑ कार में बेठकर छपोरा डभरा जा रहा था कि छोटे खैरा गांव के रोड किनारे गोठान के पास सुनील चंद्रा नरेश सिदार को माँ बहन की गाली गालौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया जिससे नरेश सिदार चिल्लाया तो तीनो नरेश को पकड़ कर ग्राम छपोरा ले गये ओर वंहा पर नरेश के साथ तीनो मारपीट करने लगे और तीनो बंधक बनाकर 05 दिन तक रखे ओर वहा पर भी नरेश को तीनो एक राय हाकर मारपीट किये। मारपीट करन से नरेश के पीठ एवं अन्य जगह पर बेल्ट एवं बेशर्म डंडा से चोट पहुँचा है। सुनील चद्रा द्वारा स्टॉम्प पर 01 लाख रुपये लिया हूँ कहकर जबरदस्ती मारपीट करना लिखाया गया है तथा वाहन का नुकसान पहुंचाय हो कहकर विडीयो उनके द्वारा बनाया गया है। दिनाक 06.09.2025 का छपोरा से शाम ट्रक के पास ले कर गये तो वंहा से भाग कर नरेश सिदार घर आया और घटना के बारे घरवालो एवं गांवावालो को बताया हूँ। वाहन चालक नरेश सिदार की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(3), 296,3(5), 351( 2) के तहत अपराध किया पंजीबद्ध कर लिया है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
