सारंगढ़: सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत बोंदा मे पंचायत सचिव सुनील तिवारी द्वारा गरीबों के हक में डाका डालने का मामला सामने आया है.आरोपियों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित की और मिलकर APL और बीपीएल परिवार को कम कीमत में मिलने वाली 03 माह के राशन सामग्री का गबन किया है ग्रामीणों की माने तो सचिव सुनील तिवारी ने सिर्फ कुछ रसूखदारों को ही चावल वितरण किया है और दर्जनों के राशन को हड़प लिया है।
बार बार निवेदन करने पश्चात भी ज़ब सचिव की दबँगई के आगे ग्रामीणों की नहीं सुनी गयी तो मजबूरन ग्रामीण सड़को पर उतरकर शिकायत करने उतारू हो गये।

कलेक्टर को ग्रामीणों द्वारा लिखे शिकायत के अनुसार –
ग्राम पंचायत बोन्दा में शासन के आदेश अनुसार तीन माह का चावल वितरण होना था जो कि आज तीन माह उपरांत भी आधे से ज्यादा हितग्राही को चावल वितरण सचिव तिवारी द्वारा नहीं दिया गया है।
ग्राम पंचायत बोंदा मे सचिव द्वारा दुकान संचालित किया जाता है। पंचायत सचिव सुनील तिवारी पिछले 15-20 वर्षों से बोन्दा पंचायत सचिव के रूप में जमा हुआ है जनता पिछले कई वर्षों से पंचायत सचिव के कार्यशाली से त्रस्त है।आज दिनांक उपरांत कभी भी चावल वितरण सही समय सही तरीके से नहीं होता आ रहा है जिसके चलते दिनांक 7/9/ 25 को राशन वितरण केंद्र में ग्राम वासियों व वितरण समिति के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है इस तरह का विवाद प्रत्येक माह होता आ रहा है जनता प्रत्येक माह चावल वितरण के समय परेशान होते आ रहे हैं।
अतः ग्रामीणों ने
उक्त पंचायत सचिव पर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चावल वितरण को सुचारू रूप से चलने के लिए वितरण केंद्र के विक्रेता नित्यानंद थनापत को निर्देशित करने की मांग की है।
किस नेता और अधिकारी का है संरक्षण?
ग्रामीणों ने मीडिया के हवाले संदेह जाहिर करते हुए कहा की पंचायत मे भ्रस्टाचार करने वाले सचिव के खिलाफ मौखिक शिकायत के बाद भी सचिव सुनील तिवारी ग्राम बोंदा मे जमे है पीडीएस मे अनिनीमिता के खिलाफ शिकायत बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना होना संदेह को जन्म देता है।
अब ग्रामीणों द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि सचिव के ऊपर किस नेता और अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है जानना लाज़मी होगा!



- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




