छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा में एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित बेटे ने घर में मछली बनाने को कहा, लेकिन मां ने इस बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपित ने डंडे से पीट पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर कहा-सुनी होती रहती थी। शनिवार को सुबह घर में मछली सब्जी (फिश करी) को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपित नशे का आदी था। आए दिन नशे की हालात में घर आता था और ऐसा ही विवाद करता था। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

