छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नैला में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहाँ खाद व्यापारी से सात लाख रुपये से अधिक की लूट की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की राशि बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था तभी नैला में दो बदमाश पैदल आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डराया और बैग में रखे सात लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर दोनों फरार हो गए।

फिलहाल, घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर व्यापारी के साथ घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं मौके पर पहुँचे थे। बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
