जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में पानी के बंटवारे व पुरानी रंजिश को लेकर हुई पूर्व पंच की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 महिला सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। इससे पहले 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब तक डभरा पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं।

ये सभी आरोपियों ने मृतक को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर गांव में निर्वस्त्र कर गुमाया था। घटना 10 अगस्त की रात की है। आरोपियों ने 45 वर्षीय सर्वेदास महंत को घर से बाहर खींचा। उन्हें नग्न कर पूरे गांव में घसीटा। लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के बेटे विमल दास महंत पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्वेदास महंत ने 2023 में पंच रहते हुए गांव में सरकारी बोरवेल करवाया था। इसी बोरवेल से पानी के बंटवारे को लेकर मृतक और उनके दूर के रिश्तेदारों के बीच विवाद चल रहा था।
घटना के दिन सर्वेदास बोर का स्टार्टर बदलकर पंप चालू कर रहे थे।तभी पीलादास महंत, रोहिदास महंत समेत कई लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने सर्वेदास पर हमला कर दिया। सर्वेदास पानी की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी हमला करते रहे। डर के कारण ग्रामीण घरों में दुबके रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में धारा 103(1), 332(बी), 324(6), 191(1), 191(3), 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद शनिवार को 3 महिलाओं समेत 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
- निःसंतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की किरण, सैकड़ों ने उठाया नि:शुल्क जांच शिविर का लाभ… - June 16, 2026
- 7 पायदान की छलांग: आयुष्मान कार्ड पंजीयन में सारंगढ़ ने रचा नया रिकॉर्ड… - June 16, 2026
- मुड़पार सचिव पर रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप..कलेक्टर जनदर्शन में गूंजा भ्रष्टाचार का मामला..आक्रोशित ग्रामीणों ने की हटाने की मांग.. - June 16, 2026

