केशकाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत फरसगांव थाना आकर एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद रिश्ते में चाचा ससुर है लेकिन उस पर बुरी नजर रखता है तथा बार-बार मेरे साथ रहना बोलकर छेडता है। 14 जुलाई को भी प्रार्थिया घर में अकेली थी तभी चाचा ससुर फागूराम मण्डावी घर के अंदर घुसकर अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए हाथ, शरीर व कपड़े को खींचतान कर रहा था।

प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर मारपीट कर जमीन में पटक दिया था फिर चला गया । प्रार्थिया ने आगे बताया 23 अगस्त की सुबह भी फागूराम घर अंदर घुसकर छेडछाड व जबरदस्ती शारीरिक संबंध के लिए प्रयास करता किया और कहने लगा कि तेरा पति तो मर गया है जमीन मेरे नाम पर है बोलकर घर से निकालने की धमकी देकर, मारपीट किया । फरसगांव एसडीओपी अभिनय उपाध्याय ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमांक 109/2025 धारा 74, 75(1) (i) (ii), 76, 333 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी फागूराम मण्डावी पिता स्व. बुधराम मण्डावी उम्र 55 वर्ष निवासी सरगीपाल पारा आलोर से पूछताछ करने अपना जुर्म कारित करना स्वीकार किया जिसके विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डावी, आरक्षक मनोज वट्टी, नारायण शार्दूल की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
