छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर एएसआई ने की आत्महत्या, पुलिस थाने में ही लगाई फांसी..
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में सहायक उपनिरीक्षक हिरामन मंडावी ने बैरक में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब अन्य आरक्षक बैरक पहुंचे तो उन्होंने एएसआइ को पंखे से लटकते पाया।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
सात माह पहले हुआ था ट्रांसफर
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्ग जिले के निवासी हिरामन का ट्रांसफर सात माह पहले हुआ था। उन्होंने हाल ही में एसपी से ट्रांसफर की मांग की थी और थाना प्रभारी के साथ विवाद भी हुआ था।
माओवादियों को हथियार सप्लाई करने वाले को एनआइए ने पकड़ा
एनआइए ने छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ सीपीआइ (माओवादी) हथियार सप्लाई मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अमन केशरवानी के रूप में हुई है। वह हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने की साजिश में शामिल था।
आरोप है कि केशरवानी उत्तर प्रदेश से रिवाल्वर और गोला-बारूद की व्यवस्था करके बीजापुर जिले में माओवादी सदस्यों तक पहुंचाता था। यह मामला मूल रूप से पुलिस द्वारा भैरमगढ़ तहसील में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था।
जुलाई 2023 में राज्य पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इसके बाद एनआइए ने अप्रैल 2025 में तीन अन्य आरोपितों के विरुद्ध पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।
- छत्तीसगढ़:टमाटर के दाम गिरे,10 रुपये कैरेट भी नहीं मिला भाव, नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंके टमाटर… - March 16, 2026
- छत्तीसगढ़:करंट से दंतैल हाथी की मौत,खेत में अवैध बिजली प्रवाहित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीट गार्ड को भी किया ससपेंड… - March 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - March 16, 2026
