सारंगढ़: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ब्राह्मण महिला तदर्थ समिति की सचिव अंजू तिवारी, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरसिंगडीह को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांसद, एवं कलेक्टर के हाथों प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान अन्य महिला शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

श्रीमती तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान –
English Ice Breaking हेतु राजू और चंदा रेडियो प्रोग्राम का बतौर मास्टर ट्रेनर सफल संचालन।।।
अंगना में शिक्षा योजना में 2 वर्ष तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की भूमिका।
पीरियड्स / माहवारी जागरूकता अभियान के तहत पीरियड्स माहवारी के जिला स्तरीय कार्यक्रम पावना की कार्यशाला का सफल आयोजन।
कोविड के दौरान नवाचार के माध्यम से zoom meeting App के द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर अन्य स्कूलों को प्रेरणा दिया कि ऐसा भी किया जा सकता है। उसके बाद बहुत सारे स्कूलों ने इनका अनुगमन किया।
ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी एवं स्कूल के दर्ज में उत्तरोत्तर वृद्धि।
माध्यमिक खंड में 2014 से लेकर 2018 तक लगातार 5 वर्षों तक विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान।
विगत 13 वर्षों से अनवरत हर ठंड माह में अपने शाला के सभी बच्चों को अपने व्यय से स्वेटर वितरण सहित दर्जनों उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
श्रीमती तिवारी के सम्मान हेतु समस्त परिवारजनो के साथ ब्राह्मण समाज के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई प्रेषित की है।
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
