महासमुंद –महासमुंद जिला के बसना विकाशखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढ़पाली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक – 582005059 में दुकान संचालक द्वारा गरीब हितग्राहियों को चना वितरण में धांधली किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता को लेकर गांव के ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
हितग्राहियों ने बताया कि मार्च माह में प्रति राशनकार्ड में केवल 0 पैकेट चना वितरण किए गए है, जबकि शासन के रिकॉर्ड में 8 -10 पैकेट वितरण दिखाकर 8 पैकेट चना क़ो गबन किया गया है। अर्थात 8 से 6 पैकेट चना हितग्राहियों क़ो नहीं दिया गया है।
महासमुंद जिले में राशन कार्ड धारकों को चना वितरण में कटौती की जा रही है, जिससे राशन हितग्राही परेशान हैं। यह समस्या पिछले कुछ महीनों से चल रही थी, और इसका कारण शासन स्तर पर चना आपूर्ति के लिए नए वितरक से अनुबंध न हो पाना बताया जा रहा था, लेकीन नवम्बर से लेकर मार्च के चना मार्च 2025 में एक साथ शासकीय उचित मूल्य की दुकानों क़ो आबाँटन किया गया है, बावजूद चना क़ो मेढ़पाली PDS संचालक ने हितग्राहियों के साथ आँख में चोली खेलते हुए हितग्राहियों के 6-8 पैकेट चना क़ो गबन किया है! जबकि हितग्राहियों क़ो 5 माह का चना 10 पैकेट वितरण करना था।
मेढ़पाली ग्राम पंचायत के राशनकार्ड हितग्राहियों ने यह भी बताया कि चना वितरण की गड़बड़ी कोई पहली बार नहीं हुई। पूर्व में भी राशन दुकान संचालक पर समय-समय पर कटौती और हेराफेरी के आरोप लगते रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय राशन वितरण प्रणाली में इस तरह की लापरवाही और हेराफेरी से सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल उठ रहे हैं। महासमुंद जिला प्रशासन को इस मामले में सूक्ष्मता से जांच कर दोषी संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि गरीबों का हक सुरक्षित रह सके।
खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कुछ कार्यवाही होती है देखने वाली बात होगी।
यह खबर सिर्फ सच्चाई एवं धांधली क़ो उजागर करने के लिए प्रकाशित किया गया है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
