गरियाबंद। गरियाबंद जिले से पिछले 6 दिन से लापता नाबालिग मिल गई है। क्षेत्र का ही एक युवक नाबालिग को शादी का वादा कर भगा ले गया था। भगाकर ले जाने के बाद वह बार-बार लड़की के साथ रेप करता रहा।

इस मामले में जब पुलिस से शिकायत हुई तो पुलिस ने लड़की को छुड़ा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।
शनिवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को ग्राम गुड़भेली उमेश कुमार यादव भगाकर ले गया है। उसकी बेटी 1 नवंबर से घर नहीं लौटी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उमेश लड़की को शादी का वादा कर भगा ले गया है। पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर ग्राम बजाड़ी में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को छुड़ा लिया गया। वहीं उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उमेश उसे शादी का वादा कर अपने साथ भगा ले गया था। मगर उसने शादी नहीं की। बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पूछताछ में सूरज ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




