वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है. इस लीग में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी खेलने के लिए उतरे हैं.

इस लीग का हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को खेला जाएगा, जिस पर बवाल मचा हुआ है. जिसके चलते भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़ा फैसला लिया है और पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया है.
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से अपना नाम वापस ले लिया है. हरभजन सिंह पिछले सीजन का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने का फैसला लिया है. भज्जी ही नहीं, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. दरअसल, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ज्यादा बढ़ा हुआ है. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. जिसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. फिर भारत-पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई तक सैन्य संघर्ष चला.
लेकिन इस ऑपरेशन सिंदूर के महज 2 महीने भारत के दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं, जो फैंस को रास नहीं आ रहा है. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस मुकाबले का विरोध कर रहे हैं. पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ काफी जहर उगला था. ऐसे में फैंस का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए.
WCL 2025 के लिए इंडिया चैंपियन का स्क्वॉड
युवराज सिंह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्दार्थ कौल, गुरकीरत मान.
पाकिस्तान चैंपियन की टीम: मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर.
- दिव्यांगजनों की सेवा को नई उड़ान, सिलियारी में कल्याण समिति का गठन… - August 28, 2026
- नाम पूछो तो आवेदन दो! बरमकेला जनपद की ‘गोपनीय’ व्यवस्था पर सवाल… - August 28, 2026
- खेलो इंडिया संवाद से गूंजा डोंगरीपाली, युवाओं में खेलों का जोश…. - August 28, 2026
