बिर्रा- दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावन धरा ग्राम डभराखुर्द हनुमान मंदिर के पास श्री अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 7 नवंबर को भब्य कलशयात्रा ग्राम भ्रमण, वेदी पूजन और देव आह्वान के साथ । आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। कलशयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं व युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर हनुमान मंदिर से किर्तन भजन के साथ ग्राम भ्रमण कर मुख्य पुरोधा तालाब में जल उठाकर यज्ञ स्थल पहुंची। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने सभी देवताओं का आह्वान किया गया। इस बीच प्रतिदिन भाग लेने वाले मानस मंडलियों का चयन किया जाएगा।जिनके बीच फाइनल मानस गायन प्रतियोगिता 15 नवंबर रात्रि होगी।जिसका पुरस्कार समीति द्वारा क्रमशः प्रथम 5001 रूपए, द्वितीय 3001 रू,तृतीय 2001 रू, चतुर्थ 1001 रूपए सहित चयनित मानस मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।नवधा रामायण का समापन 16 नवंबर को यज्ञ-हवन-पुर्णाहुति-सहस्त्रधारा के साथ होगा। आयोजन को लेकर रघुनाथ जी वैष्णव, खगेश्वर वैष्णव,अंकूर वैष्णव,मु्ख्य यजमान सुदामा चंद्रा व रामकृपाल पटेल, लखनलाल चंद्रा,टीभू,शत्रुघन, शिवनाथ, जैतराम, मनहरण,रमेश पटेल, बालिस्टर,सुरेश सहित समस्त ग्रामवासी डभराखु्र्द जुटे हुए हैं।


- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
