छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 6 मरीज मिले हैं. अब सात जिलों में कोरोना दस्तक दे चुकी है. आज बिलासपुर में तीन, दुर्ग और महासमुंद में एक-एक मरीज मिले हैं. एक अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है.
कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक आज मिले 6 मरीजों को मिलाकर अब तक राज्य में कोरोना 63 संक्रमित मिल चुके हैं. इसमें से प्रदेश 44 एक्टिव कोरोना मरीज हैं. 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी हैं. तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा. 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को धर्म विशेष से जोड़कर देखना दुर्भाग्यपूर्ण – ज्योति पटेल - June 22, 2026
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026


