सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक बार फिर बढ़ोतरी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अगले महीने महंगाई भत्ते में इजाफा हो सकती है।

जिससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल जाएग।
दरअसल, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल दो बार बढ़ोतरी होती है। बिहार सरकार ने पिछली बार जनवरी 2025 में डीएम में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। जिससे यह 55% तक पहुंच गया था। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारी एक बार फिर महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ये बढ़त 2 से 3 प्रतिशत के बीच हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बहरहाल माना जा रहा कि डीए में यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत अंतिम वृद्धि होगी। क्योंकि अगले वर्ष की शुरुआत से आठवें वेतन आयोग की अनुशंसाएं प्रभावी होनी हैं। केंद्र सरकार ने 16 जनवरी को इसकी मंजूरी दे दी थी, लेकिन आयोग का गठन अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि इसकी अनुश्ंसाएं आने वाले साल की पहली जनवरी से प्रभावी होनी है।
हालांकि, इसकी अनुशंसाएं अगले वर्ष पहली जनवरी से प्रभावी होनी हैं। केंद्रीय स्तर पर नया वेतनमान प्रभावी हो जाने के बाद राज्यों से भी उसे अपनाने का आग्रह होगा। राज्य अपनी वित्तीय स्थिति और बजट के अनुसार निर्णय लेंगे।
महंगाई के आंकड़ों से डीए
आपको बता दें कि इससे पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों की डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया। जिसके बाद अब एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद जाग गई है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
