रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में इस साल असाइनमेंट के अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर परीक्षार्थियों को राहत देते हुए 6 असाइनमेंट जारी किए गए थे, जिनमें से 3 असाइनमेंट करने वालों को आंतरिक मूल्यांकन के रूप में अंक प्रदान किए गए थे।

बच्चों के लिए छह असाइनमेंट जारी किए जाएंगे। होम असाइनमेंट माह-सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इस साल असाइनमेंट करना तो जरूरी है, लेकिन इसके अंक अभी जुड़ेंगे या नहीं इसका फैसला नहीं हो पाया है। 10वीं में इस साल 3 लाख 90 हजार और 12वीं में 2 लाख 92 हजार नियमित परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षाएं मार्च में ही शुरू होंगी और अपने निर्धारित समय तक अप्रैल में खत्म हो जाएंगी। हालांकि पिछले साल की तरह इस साल भी सिलेबस में 30% की कटौती के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि इस साल भी अभी तक ज्यादातर स्कूल आनलाइन ही चल रहे हैं। खासकर निजी स्कूलों में अभी तक आफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई।
मंडल की बोर्ड परीक्षा 2021-22 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। मंडल जल्द ही इसके लिए संभावित परीक्षा किस तारीख भी जारी करने की तैयारी में है, संभवत:10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह होंगी। इस साल कोरोना का असर कम होने से पढ़ाई समय पर शुरू हो चुकी है, इसलिए परीक्षा इस साल मार्च में ही हो सकती है।
ओपन स्कूल के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवंबर, 2021 तक निर्धारित है। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केंद्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
