नई दिल्ली। भारत में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में एक्टिव केस की संख्या अब 4 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। जी हां, भारत में कोविड 19 के कुल मामले 4026 पहुंच गए हैं। वहीं 37 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई। पिछले 24 घंटों में कोविड से देशभर में 5 मौतें हुई हैं। बताया जा रहा है कि, इस बार कोरोना के चार नए वैरिएंट पाए गए हैं, जिनपर वैक्सीन बेअसर साबित हो रही है। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि, अगर चौथी लहर आती है तो वो 21 से 28 दिनों तक रहेगी।

बता दें कि, केरल इस समय कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। वहीं, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली-राजस्थान तक कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, केरल (1416) में एक्टिव केस है। इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट है, जहां 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 सक्रिय केस है। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर, 372 कर्नाटक में 311 हो गए, तो तमिलनाडु में यह आंकड़ा 215 पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 138 पहुंच गए हैं। राजस्थान में भी इस वक्त कोरोना के 75 सक्रिय मामले हैं। वहीं, बिहार और झारखंड में कोरोना के 11-11 एक्टिव केस हैं।
सतर्क रहने की आवश्यकता
जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। वहीं, अब लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने कहा कि, दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
