रांची: झारखंड की रहने वाली एक युवती एवं झारखंड के ही एक युवक ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में विवाह कर लिया।
पटना के फुलवारी शरीफ थाने के पुलिसकर्मियों ने इस प्रेमी जोड़े का विवाह करा दिया। युवक झारखंड के बराडीह का रहने वाला है तो वहीं, युवती झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली है।

वही खबर के अनुसार, झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली लड़की की मां ने लोन लिया था। वह लोन के रूपये नहीं चुका पा रही थी। इसके कारण रिकवरी एजेंट झारखंड के ही बराडीह का निवासी अमर कुमार लड़की के घर जाता रहा। अमर लड़की की मां पर लोन के पैसे लौटाने का दबाव बनाता रहा। लोन की रिकवरी के संबंध में निरंतर आते-जाते अमर कुमार से ऋतु नाम की लड़की की आंखें चार हुईं तथा वो उसे अपना दिल दे बैठी।

वही अमर और ऋतु, दोनों का इश्क वक़्त के साथ परवान चढ़ने लगा। कुछ दिनों के पश्चात् एक वक़्त ऐसा भी आया जब दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे कर लिए। लड़की अमर के साथ अपना घर छोड़कर बिहार भाग आई तथा दोनों पटना में रहने लगे। कहा जाता है कि लड़की एवं लड़का बीते 6 महीने से पटना के फुलवारी क्षेत्र में रह रहे थे। दो दिन पहले अमर ने लड़की से शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। तत्पश्चात, युवती फुलवारी शरीफ थाने पहुंची तथा अपनी पूरी रामकहानी पुलिस को बताई। अमर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने पहुंची लड़की को समझा-बुझाकर पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में फुलवारी शरीफ के शिव मंदिर में दोनों की शादी हो गई। शादी के पश्चात् दोनों झारखंड लौट गए हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
