रांची. झारखंड में एक युवती का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामला रांची का है जहां के पुंदाग ओपी क्षेत्र में युवती का शव मिला. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मामले की जांच के लिये बुलाया गया लेकिन अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है.

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसके साथ ही सभी थानों को भी अलर्ट किया गया है की उनके इलाके में किसी युवती या महिला के गायब होने की सूचना तो नही. पुंदाग ओपी इलाके स्थित डीएवी आलोक स्कूल के पास युवती का शव मिला. युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी. शव की पहचान न हो सके इसे लेकर मृतका के सिर को भी अपराधियों ने पत्थर से कुचल दिया. फिलहाल पुलिस युवती के शिनाख्त में जुटी हुई है. मृतका की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के थानों से भी जानकारी जुटा रही. मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.
मामले को लेकर हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा. मृतका के शरीर पर सिर्फ एक सलवार (कपड़ा) है. घटनास्थल की जांच में ये बातें अब तक सामने आई है कि हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को यहां फेंका गया है. इसके साथ ही पुलिस इस जांच में जुटी है कि कहीं युवती के साथ दुष्कर्म तो नहीं हुआ. हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी पोर्स्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शिनाख्त के स्तर से जो प्रयास कर रही है वो नाकाफी है. स्थानीय लोगो से शव की पहचान नहीं कराई गई है.
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
- रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च, रिलीज की तारीख नजदीक… - April 26, 2026
- केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा; एक दिन में 3 खिलाड़ियों की सिर सजी ऑरेंज कैप; किसने मारी बाजी? - April 26, 2026
