रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आज ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखी गई कच्ची सामग्री का मौके पर ही नष्टीकरण किया गया।
पुलिस टीम ने गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां तालाब किनारे कच्ची महुआ शराब तैयार करने की प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही बड़ी मात्रा में किण्वित लाहन, प्लास्टिक के डिब्बे और अन्य उपकरण जब्त कर नष्ट किए।
इस कार्रवाई में आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे, संजय एक्का और संजय केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही। कोतरारोड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
