भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों के छुट्टी पर लगाई रोक, डीजीपी ने जारी किया आदेश…

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर देश के कई राज्यों में स्कलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कई अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी अब हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिसके चलते पुलिस विभाग में सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। आदेश में अफसरों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश दिए गए हैं। अफसर और कर्मचारी शासकीय कार्य से ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे। साथ ही सभी इकाई बल को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत में डीजीपी ने उक्ताशय के आदेश जारी किए हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़:नया फरमान, कुत्तों के बाद टीचर्स को मिली अब सांप-बिच्छु भगाने की जिम्मेदारी, शिक्षक बोले-हमें उनसे कौन बचाएगा? - December 11, 2025
- एसआईआर के संबंध में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली राजनीतिक दलों की बैठक - December 11, 2025
- आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर हथियार से हमला, फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में… - December 11, 2025

