पांच दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव का शुभारंभ…आयोजन का शानदार 11 वां वर्ष… 5 नवंबर को होगा जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता…

जितेंद्र तिवारी
जांजगीर चांपा। बिर्रा- श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक बिर्रा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव का शुभारम्भ धनतेरस को वेदी पूजन,मूर्ति स्थापना के साथ आचार्य पं . जितेन्द्र तिवारी जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती पीलीबाई-एकादसिया साहू व रथराम साहू सपत्निक बैठे हुए हैं। आयोजन का यह शानदार 11 वां वर्ष है। प्रतिदिन विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई है।प्रथम दिवस रात्रिकालीन रामायण, द्वितीय दिवस रात्रिकालीन बच्चों का डांस प्रतियोगिता,तृतीय दिवस दीपावली पर दोपहर रंगोली प्रतियोगिता, चतुर्थ दिवस रात्रिकालीन कार्यक्रम में भब्य जिला स्तरीय डांस का महासंग्राम आयोजित किया गया है।जिसका प्रवेश शुल्क एकल-युगल-ग्रुप 200-300-500 रूपये निर्धारित है।प्रथम पुरस्कार 10000 रू.संतोष प्रजापति (प्रापर्टी एडवाइजर चांपा),द्वितीय 7000 रू.(समृद्धि परिवार जांजगीर) तृतीय 5000 रू.(एस डी मानिकपुरी), चतुर्थ 3000 रू.(देवांगन आनलाईन सेंटर बिर्रा),पंचम 2000 रू.(तोमेश चश्मा घर बिर्रा), षष्ठम 1500 रू.(माधव होटल बाजार चौक),सप्तम 1000 रू.श्रीमती अहिल्या रमेश साहू वार्ड पंच),अष्टम 750 रू.सुकलाल कहार बिर्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा।उक्त सभी पुरस्कारों में एकांश पटेल रिपोर्टर बिर्रा द्वारा चैलेंज शील्ड प्रदान किया जाएगा।रंगोली प्रतियोगिता में भी विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष डॉ कुश पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णोलाल साहू, विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष सुखराम कहार, संरक्षक गणेश राम पटेल,रमेश जायसवाल, हरनारायण केंवट,सचिव राजेंद्र साहू, सहसचिव कमलेश पटेल, ऋषिकुमार पटेल, सहित श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक मुहल्लावासी जुटे हुए हैं। समापन मुर्ति विसर्जन यज्ञ-हवन-पुर्णाहुति-पुर्णाहुति के साथ 6 नवंबर को होगा।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

