रायगढ़।प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य अनुसार पूरी आबादी को कोविड टीके की पहली डोज लगाने वाला जिला रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में निरंतर सफलता के नये सोपान तय कर रहा है। जिले का सारंगढ़ विकासखण्ड पूरे प्रदेश में अपनी लक्षित आबादी को कोविड टीके की दोनों डोज लगाने वाला तमनार और बरमकेला ब्लॉक के बाद तीसरा पूर्ण टिककृत ब्लॉक बन गया है। विकासखंड सारंगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में यहां गांव के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन सभी ने खूब मेहनत की एवं गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया, जिसके परिणाम स्वरूप विकासखंड सारंगढ़ के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों ने लक्ष्य के विरुद्ध टीकाकरण करा लिया है.

कलेक्टर ने जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था कि नियत समय में टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करना है। ताकि आगामी संभावित लहर से पहले रायगढ़ जिला पूर्ण रूप से टीकाकृत हो। विकासखण्डवार टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार की गई और लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। यही वजह है कि 1 नवंबर को चलाये गए अंतिम महा अभियान में सारंगढ़ ब्लाक प्रथम एवं द्वितीय कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण चुका है।
कलेक्टर भीम सिंह की सोच से हुवा सम्भव-
सारंगढ़ को शत प्रतिशत टीकाकृत ब्लॉक बनाने में अहम भूमिका कलेक्टर भीम सिंह एव जिला पंचायत सीईओ का है जिनके मार्गदर्शन में महा अभियान चलाया गया ।टिकाकरण के लिए लोगो को जागरूक कर टिके की दूसरी डोज लक्ष्य से अधिक दी गई ।जिस लक्ष्य को पूरा कर सारंगढ़ एसडीएम की नेतृत्व वाली टीम ,सीईओ और सीएमओ ने शत प्रतिशत टिकाकरण कराकर कलेक्टर एव जिला पंचायत सीईओ को दिवाली में उपहार दिया ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
